श्रमिक बच्चों को मिलेगा फ्री हॉस्टल और पढ़ाई का मौका, छत्तीसगढ़ में शुरू हुई ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’
श्रमिक बच्चों को मिलेगा फ्री हॉस्टल और पढ़ाई का मौका, छत्तीसगढ़ में शुरू हुई ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’

श्रमिक बच्चों को मिलेगा फ्री हॉस्टल और पढ़ाई का मौका, छत्तीसगढ़ में शुरू हुई ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक वर्ग के बच्चों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के तहत अब श्रमिकों के पहले 2 बच्चों को

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक वर्ग के बच्चों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के तहत अब श्रमिकों के पहले 2 बच्चों को छठवीं से बारहवीं तक मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जाएगी। यह योजना खास तौर पर उन श्रमिक परिवारों के लिए शुरू की गई है, जो छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत हैं।

योजना के तहत क्या-क्या मिलेगा ?

  • निःशुल्क प्रवेश और ट्यूशन फीस
  • मुफ्त हॉस्टल और भोजन व्यवस्था
  • यूनिफॉर्म, किताबें और स्टेशनरी भी मुफ्त

कौन से बच्चे होंगे पात्र ?

  • जिनके माता-पिता कम से कम 1 साल से श्रमिक बोर्ड में पंजीकृत हैं।
  • सिर्फ पहले 2 बच्चों को मिलेगा योजना का लाभ।
  • बच्चा कक्षा 5वीं में टॉप-10 मेरिट में आया हो।

जरूरी दस्तावेज़ ?

  • श्रमिक पंजीयन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • कक्षा 5वीं की अंकसूची
  • पढ़ाई का प्रमाणपत्र
  • स्वघोषणा पत्र
  • आयु प्रमाणपत्र
  • स्थानांतरण प्रमाणपत्र (प्रवेश के बाद)

कैसे करें आवेदन ?

  • स्वयं करें आवेदन
  • “श्रमेव जयते” मोबाइल एप से
  • लाभ केन्द्र या नजदीकी च्वाइस सेंटर से भी आवेदन किया जा सकता है।
See also अवैध रेत खनन के मुद्दे पर सदन में हंगामा, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट

बच्चों के भविष्य पर सरकार का फोकस

इस योजना का उद्देश्य केवल पढ़ाई नहीं, बल्कि श्रमिक परिवारों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। राज्य सरकार का यह कदम गरीब प्रतिभाओं को सही मंच देने में अहम साबित होगा।

इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजिकृत श्रमिक परिवार के बच्चों को 5 अगस्त 2025 के पहले आवोदन जमा करना होगा।

Ro no. 13672/18 Ro no. 13719/ 1

About S S B Media House, established in 2016 and headquartered in Raipur, Chhattisgarh, is a leading news media company committed to delivering comprehensive, accurate, and timely news coverage. We focus on bridging the information gap and providing valuable insights to our audience, with a special emphasis on rural communities. Our commitment to quality journalism is reflected in our two distinct brands: TheRuralPress.in and trp.news The Rural Post.

Editor: Uchit Sharma [email protected] [email protected]91-7714041421The Rural PressS S B Media HouseHouse No. 31/240, Near Central Bank of India, Civil LinesRaipur, 492001Chhattisgarh India